हल्द्वानी: जमीन की धोखाधड़ी को लेकर दंपति पर केस
हल्द्वानी,अमृत विचार। अंबिका विहार निवासी के साथ जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अंबिका विहार अर्जुन महाजन पुत्र राजेंद्र प्रसाद महाजन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम …
हल्द्वानी,अमृत विचार। अंबिका विहार निवासी के साथ जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अंबिका विहार अर्जुन महाजन पुत्र राजेंद्र प्रसाद महाजन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम देवपुर देवका कालाढूंगी रोड हल्द्वानी स्थित एक प्लॉट गायत्री तिवारी पत्नी बसंत बल्लभ तिवारी से खरीदा। उन्होंने बताया कि बैनामे से पहले से ही बसंत का इस प्लॉट को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल ललित कुमार रावल पुत्र बहादुर सिंह रावल से विवाद चल रहा था। जोकि मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पक्ष में निर्णय नहीं आने पर बसंत ने माननीय न्यायालय अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल में की।
इस दौरान फिर से न्यायालय ने बंसत की अपील को खारिज कर दिया गया। अर्जुन के मुताबिक, सारा विवाद जानने के बावजूद बसंत और उसकी पत्नी गायत्री ने धोखाधड़ी की है। ऐसे में आर्थिक नुकसान के साथ ही मानसिक उत्पीड़न भी हुआ है। कोतवाल के मुताबिक, अंबिका विहार निवासी की तहरीर पर गायत्री तिवारी और पति बसंत बल्लभ तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
