हल्द्वानी: खनन वाहनों के लिए अलग से रास्ता बनाने की मांग
हल्द्वानी,अमृत विचार। गौलापार और चोरगलिया के लोगों ने देहरादून पहुंच कर शुक्रवार को डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने चोरगलिया, सितारगंज सिसौना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करवाने की बात कही। इसके साथ ही खनन वाहनों के लिए अलग से वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। गौलापार और चोरगलिया के लोगों ने देहरादून पहुंच कर शुक्रवार को डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने चोरगलिया, सितारगंज सिसौना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करवाने की बात कही। इसके साथ ही खनन वाहनों के लिए अलग से वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि एक साल में सिसौना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पांच मौत हुई हैं। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि पांच हजार नंधौर खनन के वाहनों के लिए अलग से बाईपास बनाया जाए या फिर उन्हें अलग रास्ता दिया जाए। इसके चलते डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी से फोन पर बात कर जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाने को कहा। डीजीपी से मुलाकात करने वालों में भुवन पोखरिया, नीरज रैक्वाल, धर्मेंद्र रैक्वाल, महिपाल रैक्वाल, पंकज भट्ट रहे।
