हल्द्वानी: मछली बाजार की एक एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड में दर्ज
हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तैयार रूप रेखा के मुताबिक सहकारिता विभाग की मछली बाजार स्थित एक एकड़ की भूमि को उपयोग में लिया जाना है। जबकि वक्फ मामलों के जानकारी एडवोकेट जावेद अख्तर ने बताया की यह भूमि …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तैयार रूप रेखा के मुताबिक सहकारिता विभाग की मछली बाजार स्थित एक एकड़ की भूमि को उपयोग में लिया जाना है। जबकि वक्फ मामलों के जानकारी एडवोकेट जावेद अख्तर ने बताया की यह भूमि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्ति है जो 1936 में मो इमरान पुत्र शेख छुट्टन ने रजिस्टर्ड वक्फ डीड से वक्फ किया था।
उक्त भूमि को 24 नवंबर1984 को यूपी सरकारी द्वारा गजट नोटिफिकेशन कर प्रकाशित कर पंजीकृत कराया जा चुका है और वर्तमान में वक्फ संख्या 3ए नैनीताल के रूप में दर्ज है। उन्होंने बताया की सहकारिता समिति की बेदखली के लिए वक्फ बोर्ड में दाखिल किया गया है। वक्फ संपत्ति के अवैधानिक अधिभोग करने पर सहकारिता समितियों के नोटिस जारी किए जा चुका है तथा क्षतिपूर्ति वसूली के लिए न्यायालय वक्फ अधिकरण कुमाऊ मंडल, हल्द्वानी में वाद दाखिल किया गया है।
