हल्द्वानी: लेन -देन को लेकर दुकान मालिक से मारपीट, केस
हल्द्वानी,अमृत विचार। तिकोनिया स्थित जनरल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी गयी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक, तिकोनिया स्थित जोशी जनरल स्टोर के …
हल्द्वानी,अमृत विचार। तिकोनिया स्थित जनरल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी गयी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक, तिकोनिया स्थित जोशी जनरल स्टोर के मालिक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान खरीदारी को आए युवकों ने लेन-देन को लेकर उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और आरोपी युवकों ने दुकान मालिक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
