हल्द्वानी: ज्योति को मिला मिशन शक्ति सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित चित्रकला, पोस्टर, कविता को लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की गई। कोविड-19 के चलते यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से की गई। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से कई लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें हल्द्वानी से …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित चित्रकला, पोस्टर, कविता को लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की गई। कोविड-19 के चलते यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से की गई। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से कई लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें हल्द्वानी से ज्योति गोस्वामी ने भी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

ज्योति के पिता कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि वह बीते कुछ सालों से कला के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कला के क्षेत्र में जैसे शिल्प कला, हस्तकला, मेहंदी कला में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ज्योति ने बेटी के महत्व और बेटी बचाओ पर आधारित पोस्टर बनाया। प्रतियोगिता आयोजक अध्यक्ष पिंकी देवी ने बताया कि ज्योति ने एक ही पोस्टर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विभिन्न संदेश दिए। इसी के आधार पर ज्योति को मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

संबंधित समाचार