हल्द्वानी: लूट की झूठी सूचना ने पुलिस को छकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। लूट की झूठी सूचना ने गन्ना सेंटर पुलिस को छका दिया। जांच-पड़ताल में मामला आपसी रंजिश का निकला। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। फार्म नबंर तीन निवासी विनोद ने 112 पर सूचना दी कि कुछ लड़कों ने उनके साथ …

हल्द्वानी,अमृत विचार। लूट की झूठी सूचना ने गन्ना सेंटर पुलिस को छका दिया। जांच-पड़ताल में मामला आपसी रंजिश का निकला। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

फार्म नबंर तीन निवासी विनोद ने 112 पर सूचना दी कि कुछ लड़कों ने उनके साथ लूटपाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस पर चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने मामले की जांच की। इस दौरान पता चला कि विनोद की उसके साथी विकास के साथ पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हुई थी। बदले की भावना से विनोद ने झूठी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को चौकी बुलाकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी।

संबंधित समाचार