हल्द्वानी: तीन दिन के भीतर दूसरे पर्यावरण मित्र से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। वनभूलपुरा में तीन दिन के भीतर दूसरे पर्यावरण मित्र से मारपीट हो गई। इससे भड़के पर्यावरण मित्रों ने कूड़े की गाड़ी के साथ थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह …

हल्द्वानी,अमृत विचार। वनभूलपुरा में तीन दिन के भीतर दूसरे पर्यावरण मित्र से मारपीट हो गई। इससे भड़के पर्यावरण मित्रों ने कूड़े की गाड़ी के साथ थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह निगम का ठेका कर्मी अजय कुमार कंपनी बाग में कूड़ा उठा रहा था। इस बीच स्थानीय निवासी वसीम अजय से उलझ गया। आरोप है कि वसीम ने अजय से गाली-गलौच की और देख लेने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव के साथ मामला शांत किया। लेकिन वसीम इसके बाद भी नहीं माना और कूड़ा गाड़ी का पीछा करते अजय पर हमलावर हो उठा।

आरोपी है कि वसीम ने अजय से हाथापाई की और हेलमेट सिर पर दे मारा। मौके पर मौजूद लोगों ने अजय को वसीम के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। प्रारंभिक इलाज और मेडिकल कराने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इधर, तीन दिन के भीतर दूसरे पर्यावरण मित्र पर हमले से निगम कर्मी भड़क उठे। उन्होंने थाने के घिराव के साथ प्रदर्शन किया। आरोपी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस मारपीट के आरोपियों को ढील दे रही है। एसओ मोहम्मद युनूस ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
हल्द्वानी। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर और ससुराल में दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी का मोबाइल भी बंद मिला। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार