हल्द्वानी: महिलाओं का खुलेगा खाता
हल्द्वानी,अमृत विचार। समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बैंक अकाउंट खोला जाएगा। नगर निगम में आयोजित तीसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए समूह से जुड़ी सभी महिलाओं के जरुरी कागजात जमा कर बैंकों को भेजे जाएंगे। दमुवाढुंगा क्षेत्र में आजिविका …
हल्द्वानी,अमृत विचार। समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बैंक अकाउंट खोला जाएगा। नगर निगम में आयोजित तीसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए समूह से जुड़ी सभी महिलाओं के जरुरी कागजात जमा कर बैंकों को भेजे जाएंगे।
दमुवाढुंगा क्षेत्र में आजिविका मिशन अंर्तगत 11 महिला स्वायत्त सहकारिता समूहों का संचालित किया जा रहा है। इन समूहों से जुड़ी सवा सौ महिलाओं के बचत खाते खोले जाएंगे। ताकि योजना के तहत मिलने वाली सभी आर्थिक सुविधाएं महिलाओं को आसानी से मिल सकें। मिशन मैनेजर आईपी पंत ने बताया की महिलाओं का बैंक अकाउंट खोलने के लिए लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। कुछ कागजातों के पूरा होने पर कार्यवाई आगे बढ़ा दी जाएगी।
11 महिला समूहों का संयोजन
क्षेत्र में 11 संचालित समूहों में बेहतर कार्य के लिए संयोजित कर दिया गया है। जबकि इससे पूर्व अलग – अलग जगहों पर महिलओं को संचालित किया जाता रहा है। वहीं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को बेहतर लाभ मिल सके इसके लिए सभी समूहों को संयोजित किया गया है।
