हल्द्वानी: निर्माणाधीन नलकूप पर यूपीसीएल का छापा, बिजली चोरी पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। यूपीसीएल ने ईसाई नगर में निर्माणाधीन नलकूप पर छापा मार बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी के आरोप में निर्माण ठेकेदार के खिलाफ मुखानी थाने में केस दर्ज कराया गया है। यूपीसीएल के एसडीओ आनंद सिंह, अवर अभियंता नीरज कुमार और लाइनमैन अमित जोशी की टीम ने गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान लामाचौड़ के …

हल्द्वानी,अमृत विचार। यूपीसीएल ने ईसाई नगर में निर्माणाधीन नलकूप पर छापा मार बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी के आरोप में निर्माण ठेकेदार के खिलाफ मुखानी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

यूपीसीएल के एसडीओ आनंद सिंह, अवर अभियंता नीरज कुमार और लाइनमैन अमित जोशी की टीम ने गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान लामाचौड़ के ईसाई नगर में निर्माणाधीन नलकूप में बिजली चोरी पकड़ी।

निर्माणाधीन स्थल पर मंदिर परिसर के पास एक बिजली पोल में कटिया डालकर लगभग तीन किलोवाट की चोरी की जा रही थी। स्थानीय दो लोगों की मौजूदगी में यूपीसीएल की टीम ने केबल कब्जे में ले ली। इसके बाद ठेकेदार त्रिलोक सिंह रावत के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज कराया गया।

संबंधित समाचार