अयोध्या: कृषि कानून किसानों के हित में, गुमराह कर रहा विपक्ष- पंकज सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह का निजी कार्यक्रम के लिए अम्बेडकर नगर जाते समय जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह व युवा मोर्चा के जिलामंत्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में पिपरी बाजार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष …

अयोध्या। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह का निजी कार्यक्रम के लिए अम्बेडकर नगर जाते समय जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह व युवा मोर्चा के जिलामंत्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में पिपरी बाजार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह और तारुन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह के किसानों के हित में है। विपक्ष द्वारा किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। परन्तु कृषि कार्य से जुड़ा आम आदमी सरकार के साथ है। कृषि व कृषकों के उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की हैं। सरकार की प्राथमिकता में हमेशा से किसान मजदूर व गरीब रहे हैं। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता कृषि कानूनों की विस्तृत जानकारी गांवों में लोगों को प्रदान करें। जिससे किसान गुमराह न हो सके।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। विपक्ष के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई मुद्दा शेष नहीं बचा है। जनता अपना हित के विषय में जानती है। वह विपक्ष के कुचक्र में नहीं आने वाली। गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि कृषकों का समर्थन सरकार के प्रति है। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आन्दोलन को आम किसानों का समर्थन नहीं प्राप्त है।

टोल प्लाजा पर सचिन तिवारी, विशाल मिश्रा, अखिलेश दूबे, शैलेन्द्र शर्मा, जमाल खान, उमाशंकर सिंह, शुभम सिंह, जय प्रकाश सिंह, अंकित तिवारी, शीतला प्रसाद मौर्य, बलवंत यादव, हिमांशु सिंह, तारुन में जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ब्रहमादीन तूफानी, नलिनेश सिंह, अनुपम सिंह, पतिराज वर्मा, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार