हल्द्वानी: प्रदेश के 34 प्राध्यापक कर रहे फैकल्टी डेवलपमेंट कोर्स
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश भर के डिग्री कालेज के 34 प्राध्यापक सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलेपमेंट कोर्स में प्रतिभाग कर रहे हैं। यह कोर्स पदोन्नति की इच्छा रखने वाले प्राध्यापकों के लिए करना जरूरी होता है। यह कोर्स 2 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। शनिवार को पहला सत्र गुरुकुल कांगड़ी विवि के डॉ. सुरेश भारद्वाज ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश भर के डिग्री कालेज के 34 प्राध्यापक सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलेपमेंट कोर्स में प्रतिभाग कर रहे हैं। यह कोर्स पदोन्नति की इच्छा रखने वाले प्राध्यापकों के लिए करना जरूरी होता है। यह कोर्स 2 फरवरी तक संचालित किया जाएगा।
शनिवार को पहला सत्र गुरुकुल कांगड़ी विवि के डॉ. सुरेश भारद्वाज ने लिया। इस दौरान उन्होंने शोध के नए आयाम पर चर्चा करते हुए बताया कि किसी भी विषय मैं शीर्षक चुनने से पहले डिजाइन की समझ होना बहुत जरूरी है, इसके साथ ही उसका एक प्रोटोटाइप एवं टेस्टिंग भी जरूरी है। बताया कि शोध तभी सफल होता है, जब लिया गया सैंपल की टेस्टिंग और प्रमाण सिद्ध हो सके।
दूसरे सत्र में मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब डॉ. राहुल शर्मा ने लिया। इस दौरान बताया कि सोशल साइंसेज के छात्र-छात्राओं के लिए एसपीएसएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से सैंपलिंग करके आसानी से निष्कर्ष निकाला जा सकता हे, जिसे ग्राफ के माध्यम से भी दर्शाया जा सकता है। आखिरी में सभी प्रतिभागियों को तकनीकी सत्र में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के संयोजक डॉ. उर्वशी पांडे और संगोष्ठी सचिव डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने केस स्टडी के माध्यम से एसपीएसएस पर अभ्यास कराया। उच्च शिक्षा निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि प्रदेश से 34 प्राध्यापक इस ऑनलाइन डेवलपमेंट कोर्स में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके साथ ही यूपी के छह और बिहार के तीन प्राध्यापक भी इस कोर्स को कर रहे हैं।
