हल्द्वानी: बाल मित्र थानों के लिए बजट जारी, हर जिले में खुलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकार ने सभी जिलों में बालमित्र थाने खोलने के लिए बजट जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों के लिए 13 लाख रुपये जारी किए हैं। हर जिले में एक-एक लाख की लागत से बालमित्र थाना खोला जाएगा। बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष उषा नेगी ने यह जानकारी दी। बताया कि …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकार ने सभी जिलों में बालमित्र थाने खोलने के लिए बजट जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों के लिए 13 लाख रुपये जारी किए हैं। हर जिले में एक-एक लाख की लागत से बालमित्र थाना खोला जाएगा।

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष उषा नेगी ने यह जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत हर जिले में बालमित्र थाना खोला जाएगा। इन थानों को चाइल्ड फ्रैंडली लुक दिया जाएगा। पुलिस के नोडल अधिकारी थाने के कामकाज की रोजाना मॉनीटरिंग करेंगे। बालमित्र थाने में बाल संरक्षण आयोग, चाइल्ड हेल्पलाइन और विधि प्राधिकरण के सदस्यों की भी तैनाती होगी। उल्लेखनीय है कि देहरादून में बालमित्र थाना स्थापित कर दिया गया है। इन थानों का उद्देश्य बच्चों की अपराध से जुड़ी समस्याओं का निराकरण और उचित मार्गदर्शन करना है।

संबंधित समाचार