हल्द्वानी: नर्सेज महासंघ ने भर्ती प्रक्रिया में मांगी वरीयता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने नर्सिंग भर्ती की चयन प्रक्रिया पर आवाज मुखर की है। उन्होंने भर्ती में वरीयता दिए जाने को लेकर रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। इस मौके पर नर्सेज महासंघ के प्रदेश सचिव गोविंद रावत फार्मेसिस्ट स्टाफ ने बताया कि उनकी दो मांगें है, जिनमें एएनएम …

हल्द्वानी,अमृत विचार। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने नर्सिंग भर्ती की चयन प्रक्रिया पर आवाज मुखर की है। उन्होंने भर्ती में वरीयता दिए जाने को लेकर रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर नर्सेज महासंघ के प्रदेश सचिव गोविंद रावत फार्मेसिस्ट स्टाफ ने बताया कि उनकी दो मांगें है, जिनमें एएनएम नियमावली के तहत वर्षवार चयन प्रक्रिया हो। साथ ही डिप्लोमा व डिग्रीधारी प्रशिक्षुओं को पहले की तरह भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।
महासंघ ने मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत के समक्ष भी अपनी समस्या रखी। बताया कि इस संबंध में सोमवार को वे नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान आरती, रेनू, वरुण, पुष्कर सिंह, विनोद, विजेंदर, संगीता, हेमा, प्रेमा, तनुजा, विमलेश, हीरा, मीनाक्षी, मोनिका आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार