हल्द्वानी: कुमाऊं के युवाओं के लिए 15 से खुलेंगे सेना भर्ती के द्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं के युवाओं के लिए 15 फरवरी से सेना भर्ती के द्वार खुलने जा रहे हैं। सभी छह जिलों के लिए कुमाऊं रेजीमेंट के रानीखेत सेंटर में भर्ती आयोजित की जाएगी। पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लिए भर्ती की तिथि जारी कर दी गई है। सेना भर्ती निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं के युवाओं के लिए 15 फरवरी से सेना भर्ती के द्वार खुलने जा रहे हैं। सभी छह जिलों के लिए कुमाऊं रेजीमेंट के रानीखेत सेंटर में भर्ती आयोजित की जाएगी। पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लिए भर्ती की तिथि जारी कर दी गई है।

सेना भर्ती निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि कुमाऊं रेजिमेंट भर्ती 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच होगी। 15 फरवरी को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, गणाई गंगोली, 16 फरवरी को मुनस्यारी, थल, बेरीनाग, 17 फरवरी को डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना, 18 फरवरी को गंगोलीहाट, बंगापानी की भर्ती होगी। 22 को पिथौरागढ़ की भर्ती होगी। चंपावत जिले के लिए 19 फरवरी को लोहाघाट, 20 फरवरी को चंपावत, बाराकोट, 21 फरवरी को पूर्णागिरी- टनकपुर, पाटी की भर्ती होगी। नैनीताल, अल्मोडा, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर की भर्ती की तिथियां जल्द जारी होंगी।

भर्ती से 72 घंटे पहले होगी अभ्यर्थियों की कोराना जांच
हल्द्वानी। भर्ती से 72 घंटे पहले अभ्यर्थियों की संबंधित तहसीलों में कोरोना जांच की जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट पर ही सेना भर्ती में भाग ले सकेंगे। आयुक्त अरविंद सिंह हृयांकी ने कुमाऊं के सभी जिलाधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की संबंधित तहसीलों में ही कोराना जांच की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें भटकना न पड़े। कोरोना जांच केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पर्यवेक्षण के लिए तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की तैनाती होगी। कुमाऊं आयुक्त ने सेना भर्ती सुचारू करने के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों से सेना से तालमेल बिठाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार