हल्द्वानी: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर श्रम कोड की प्रतियां जलाईं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। देशव्यापी अभियान ‘श्रम कोड जलाओ’ के तहत बुद्धपार्क हल्द्वानी में श्रम कोड की प्रतियां जलाई गईं। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम कोडों को रद्द करो, तीन कृषि कानूनों को रद्द करो, 12 घंटे का कार्य-दिवस नहीं चलेगा, बजट 2021 में सभी मजदूरों को समुचित लॉकडाउन राहत दो, असंगठित मजदूरों को न्यूनतम …

हल्द्वानी,अमृत विचार। देशव्यापी अभियान ‘श्रम कोड जलाओ’ के तहत बुद्धपार्क हल्द्वानी में श्रम कोड की प्रतियां जलाई गईं। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम कोडों को रद्द करो, तीन कृषि कानूनों को रद्द करो, 12 घंटे का कार्य-दिवस नहीं चलेगा, बजट 2021 में सभी मजदूरों को समुचित लॉकडाउन राहत दो, असंगठित मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर ऐक्टू से जुड़ी यूनियनों के श्रमिकों को संबोधित करते हुए ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि यह कानून असंगठित मजदूरों, मजदूरों की आगामी पीढ़ियों और गरीब अवाम को खाद्य सुरक्षा से भी वंचित कर देंगे। क्योंकि राशन व पीडीएस प्रणाली समाप्त कर दी जाएगी। कहा कि केंद्रीय स्तर पर 44 श्रम कानूनों और कई राज्य कानूनों को खत्म कर चार ऐसे श्रम कोड बना दिए गए हैं, जो मजदूरों के हक में नहीं हैं।

ऐक्टू नेता डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि देश आज बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई के नीचे कराह रहा है। ऊपर से ये चार श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों, रोजगार और सुरक्षा का खात्मा कर देंगे। इस दौरान सनसेरा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कांडपाल, महामंत्री जोगेंदर लाल, गणेश दत्त तिवारी, ललितेश प्रसाद, नवीन कांडपाल, चंद्रा सिंह, सोनू सिंह, एनडी जोशी, मोहन मटियाली आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार