शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बर्फबारी चल रही थी। मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के …

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बर्फबारी चल रही थी।

मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था।

शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में चार फरवरी को और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी।

मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं।

संबंधित समाचार