हल्द्वानी: रोडवेज के मासिक पास में भारी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना काल के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पूर्ण रुप से बंदी हुई थी। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के बाद अनके व्यवस्थाएं अब पटरी पर उतरने लगी हैं। इस दौरान स्कूलों और निजी संस्थानों के बंद होने के कारण बसों में रोजाना सफर करने वालों की तादात में भी भारी गिरावट आई …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना काल के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पूर्ण रुप से बंदी हुई थी। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के बाद अनके व्यवस्थाएं अब पटरी पर उतरने लगी हैं। इस दौरान स्कूलों और निजी संस्थानों के बंद होने के कारण बसों में रोजाना सफर करने वालों की तादात में भी भारी गिरावट आई है।

विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक परिवहन विभाग द्वारा जारी होने वाले पास की संख्या में काफी कमी आई है। कोरोना काल से पूर्व यहां से रोजाना लगभग 15 –16 लोगों को पास जारी किया जाता रहा है। जबकि वर्तमान में 10-12 लोग ही एमएसटी बनवाने के लिए पहुंच रहे है। इससे पहले नवम्बर से दिसंबर माह के अंत तक यह आंकड़ा काफी कम था। हल्द्वानी डिपो की एमएसटी प्रभारी मीना जोशी ने बताया कि इस माह से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। अभी तक कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को पूर्ण रुप से नही खोला गया है लिहाजा यात्रियों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है। बताया की सबसे ज्यादा पास के लिए आवेदन हल्द्वानी – रुद्रपुर से आते हैं।

संबंधित समाचार