ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
टोरंटो। ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की आयु में निधन हो गया है। क्रिस्टोफर का निधन उनके ही कनेक्टिक स्थित आवास पर हुआ। प्लमर को ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ में कैप्टन वॉन ट्रैप की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उनके निधन के बाद उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि …
टोरंटो। ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की आयु में निधन हो गया है। क्रिस्टोफर का निधन उनके ही कनेक्टिक स्थित आवास पर हुआ। प्लमर को ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ में कैप्टन वॉन ट्रैप की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उनके निधन के बाद उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
क्रिस्टोफर प्लमर के काफी पुराने दोस्त और मैनेजर लो पिट ने कहा कि प्लमर के जीवन के अंतिम पलों में उनकी 51 साल की पत्नी एलेन टेलर उनके साथ मौजूद रहीं। पिट के अनुसार ‘क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे।
क्रिस्टोफर ने हॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में अपने 70 साल के करियर में कई अभिनय किए। जिसमें फिल्म ‘Beginners’ के लिए उन्हें साल 2012 में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। उस फिल्म में क्रिस्टोफर ने एक ऐसे गे शख्स का किरदार निभाया था जिसे खुद कई सालों बाद ये सच्चाई पता चलती है। उस समय वे अकेडमी अवॉर्ड हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज अभिनेता बने थे।
