इस फेवरेट गाने पर दिशा पाटनी ने लगाए ठुमके, यूट्यूब पर मचाई धूम, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग के अलावा धमाकेदार डांस के लिए भी बॉलीवुड में जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हमेशा ही उनके फैंस को उनकी नई तस्वीर और वीडियो का इंतजार रहता है। हाल ही में दिशा का एक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें वह …

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग के अलावा धमाकेदार डांस के लिए भी बॉलीवुड में जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हमेशा ही उनके फैंस को उनकी नई तस्वीर और वीडियो का इंतजार रहता है।

हाल ही में दिशा का एक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें वह अपने फेवरेट गाने ‘मेरे नसीब में’ के रीमेक पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका धमाकेदार डांस यूट्यूब पर अपलोड करते ही पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दिशा अपने दो दोस्तों के साथ धमाकेदार डांस मूव्स कर रही हैं। इस वीडियो में दिशा पटानी का शानदार अंदाज देखा जा सकता है।

दरअसल यह गाना दिशा का फेवरेट है जो 1980 के दशक में रिलीज हुआ था। इसके बाद अब तक इस गाने के कई रीमेक बन चुके हैं। इस गाने के रीमेक पर ही दिशा झूमती नजर आ रही हैं। दिशा के इस डांस वीडियो की कोरियोग्राफी अंकन सेन ने की है।

दिशा का यह वीडियो 1 मिनट 24 सेकंड का है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। दिशा के डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें बेहतरीन डांसर, तो कोई बॉलीवुड की सबसे स्ट्रांग एक्ट्रेस बता रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज