हल्द्वानी: कांग्रेस से जुड़े और कई ‘हाथ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में रविवार को युवा, महिला और बुजुर्गों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी समस्याओं के समाधान का आवश्वासन दिया। रविवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश के प्रतिनिधि सौरभ भट्ट के नेतृत्व में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में रविवार को युवा, महिला और बुजुर्गों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी समस्याओं के समाधान का आवश्वासन दिया।

रविवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश के प्रतिनिधि सौरभ भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि जो समस्याएं संज्ञान में आएंगी, उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। जनता भाजपा की कथनी और करनी में अंतर जान चुकी हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कहा कि कर्मचारी परेशान हैं, युवा घर बैठा हुआ है, किसान सड़कों पर है, मंहगाई सिर चढ़ के बोल रही है, महिलाओं की रसोई महंगी हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में यह तय है कि भाजपा की सरकार अब जाने वाली है। वहीं, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश ने नशे की गिरफ्त में आते शहर, प्रदेश पर चिंता व्यक्त की और जल्दी ही इस पर अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र जोशी, आशू पंडालिया, कमल जोशी, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन लोगों ने सदस्यता ली

एएस लटवाल, जीएस धर्मसत्तू, एलएस बृजलाल, बीएस मर्तोलिया, मनोहर जोशी, इंद्र बिष्ट, टीएस कार्की, एचएस रावत, जीके जोशी, एमएम डालाकोटी, जीएस नेगी, एनएस लोधियाल, बीसी गुरुरानी, तरनजीत सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, अनुराग बिष्ट, पीके चौधरी, तारा लटवाल, रमा भंडारी, गीतिका डालाकोटी, सरोज जोशी, भगवती लोधियाल, कमला गुरुरानी, संगीता चौधरी, सुनीता राणा, मंजू मर्तोलिया, हेमा नेगी, दुर्गा जोशी, बीना बृजलाल, विमला कार्की, हेमा धर्मशत्तू, प्रेमा रावत, हेमलता लोधियाल, नीतू छाबड़ा, गुड़िया, प्रतिभा, माया, नम्या समेत अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

संबंधित समाचार