हल्द्वानी: पत्नी से झगड़ा होने पर गौला नदी में कूदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक युवक ने गौला पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। शव फोरेसिंक जांच के लिए भेजने के साथ ही पुलिस घटना और आत्महत्या के पुष्ट कारण की जांच में जुट गई है। बनभूलपुरा एसओ युनूस …

अमृत विचार, हल्द्वानी। पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक युवक ने गौला पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। शव फोरेसिंक जांच के लिए भेजने के साथ ही पुलिस घटना और आत्महत्या के पुष्ट कारण की जांच में जुट गई है।
बनभूलपुरा एसओ युनूस खान ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी का स्तर कम होने से पत्थर से सिर पर चोट लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई रजत ने माता-पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान विक्की (22) पुत्र बल्लू निवासी जवाहर नगर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि युवक का शनिवार रात गर्भवती पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इधर, घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार