हल्द्वानी: 16 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। स्कूल जा रही 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। राजपुरा क्षेत्र की एक महिला ने इस मामले में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि पांच फरवरी को उनकी …
हल्द्वानी। स्कूल जा रही 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
राजपुरा क्षेत्र की एक महिला ने इस मामले में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि पांच फरवरी को उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी विकास उर्फ लल्ला के पास ले गए। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। लल्ला अपनी कार में छात्रा को काठगोदाम के एक होटल में ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वह दिनेशपुर में छात्रा की दीदी के घर पर उसे छोड़ आया। घर आने पर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ 365, 366 ए, 376 और पॉक्सो एक्ट में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
