रामनगर: गुस्साए छात्रों ने डिग्री कॉलेज में किया प्रदर्शन, तालाबंदी
अमृत विचार, रामनगर। छात्रसंघ, एनएसयूआई और छात्रों ने मनचाहा विषय नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए राजकीय महाविद्यालय में जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्र नेताओं ने कॉलेज में तालाबंदी भी की। सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत और एनएसयूआई के कुमाऊं अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व …
अमृत विचार, रामनगर। छात्रसंघ, एनएसयूआई और छात्रों ने मनचाहा विषय नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए राजकीय महाविद्यालय में जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्र नेताओं ने कॉलेज में तालाबंदी भी की।
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत और एनएसयूआई के कुमाऊं अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व छात्रों ने तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के जिन छात्र-छात्राओं ने 2020-21 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था उनको कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा जबरन विषय थोपे गए हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा आवेदन फार्म 10 फरवरी के बाद विलम्ब शुल्क लेने को कहा है। इसी मामले को लेकर कार्यकर्ताओं रोष है।
कहा कि विश्वविद्यालय ने अगर शीघ्र ही विलम्ब शुल्क वापस, विषय में बदलाव और परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया तो छात्रसंघ और एनएसयूआई कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर प्रभारी प्राचार्य आरडी सिंह ने महाविद्यालय स्तर पर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रशांत मनराल, सलमान सलमानी,तहसीन रजा, पल्लवी पांडे,प्रियंका रावत,सोनू तिवारी, विकास कुमार,मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे।
