हल्द्वानी: परिचालकों की आरामतलबी पर लगेगा ब्रेक, फरमान जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्रीय अधिकारियों की मनमानी और परिचालकों की मनमर्जी पर ब्रेक लगाने के लिए मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है। स्थानीय अधिकारीयों की सह पर परिचालकों को लिपिकीय कार्यों में लगाया गया है। अधिकारियों द्वारा ऐसी मनमर्जी किए जाने पर मुख्यालय ने कडी़ फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से परिचालकों को बसों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्रीय अधिकारियों की मनमानी और परिचालकों की मनमर्जी पर ब्रेक लगाने के लिए मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है। स्थानीय अधिकारीयों की सह पर परिचालकों को लिपिकीय कार्यों में लगाया गया है। अधिकारियों द्वारा ऐसी मनमर्जी किए जाने पर मुख्यालय ने कडी़ फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से परिचालकों को बसों में परिचालन के कार्य पर लगाने का आदेश दिया गया है।
महाप्रबंधक दीपक जैन द्वारा दिए निर्देशों के मुताबिक नियम विरुद्ध परिचालकों को लिपिकीय कार्य में तैनात किया गया है। डिपो व मंडल स्तर के अधिकारियों को परिचालकों की संचालन में तैनाती के सभी प्रपत्र जल्द से जल्द मुख्यालय भेजने को कहा है। वहीं नैनीताल जिले में कुल 30 से ज्यादा परिचालकों से लिपिकीय कार्य कराया जा रहा है।
———————–
विभागीय सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर परिचालक मार्ग संचालन के कार्य से बचे रहना चाहते है। चूंकि लिपिकीय कार्य में अपेक्षाकृत परेशानी नही होती, आरामतलबी की लालसा में यहा बने रहना चाहते हैं। काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो में संयुक्त रूप से लगभग एक दर्जन से ज्यादा परिचालक लिपिकीय कार्यों में लगाए गए हैं।
