हल्द्वानी: बदहाल सड़कों से परेशान व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर युवा व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का चौड़ीकरण और बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है। मंगलवार को युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष असमीत गुजराल व महामंत्री भारत भूषण के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी नैनीताल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर युवा व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का चौड़ीकरण और बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है।

मंगलवार को युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष असमीत गुजराल व महामंत्री भारत भूषण के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी नैनीताल रोड स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंप कर कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

टीपी नगर के पार्किंग व सड़कों पर अवैध कब्जे हैं उन्हें मुक्त कराया जाए ताकि टीपी नगर बनाने का मकसद पूरा हो। टीपी नगर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण व स्ट्रीट लाइटें भी बनानी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हितांग अरोरा, अंकित बोरा, नीलेश देववंशी, नीरज शर्मा, नवीन कांडपाल, अमित आहूजा, पंकज बक्शी, धीरज गुप्ता, चंदन नैनवाल, ललित रौतेला, देवराज रौतेला, आशीष राठौर, नीरज गुप्ता, नवदीप सिंह, अर्जुन छाबड़ा, धर्मेन्द्र रौतेला, रितेश चौधरी, नरेन्द्र साहनी, राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज जोशी आदि शामिल थे।

= ये भी उठाई मांगें =
= मंगल पड़ाव से पटेल चौक तक बाजार को ठेला मुक्त किया जाए
= ठेला वेंडिंग जोन बनाया जाए
= मेन बाजार के शौचालयों को अतिक्रमण मुक्त किया जाय
= मेन बाजार के दुकानदारों को रामलीला मैदान और सरस मार्केट में मासिक न्यूनतम शुल्क में पार्किंग उपलब्ध करवाई जाए

संबंधित समाचार