रुद्रपुर: छात्रों को बताए जाएंगे तंबाकू से होने वाले नुकसान
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकरी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुऐ कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तैनात समाजसेवियों की ओर से जनपद के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में छात्रों को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकरी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुऐ कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तैनात समाजसेवियों की ओर से जनपद के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में छात्रों को तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जनपद के सभी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें कि स्कूलों के भीतर व स्कूल परिसर के 100 गज की दूरी तक तंबाकू पदार्थ का सेवन या बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आई तो संबधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए शिविरों मे स्टॉल के माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाले हानि के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करें। राजगुरु ने कहा कि जिन लोगों ने काउंसिलिंग के माध्यम से तंबाकू का सेवन छोड़ दिया है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी वीडियो संदेश बना कर प्रचार-प्रसार करें। उन्होने कहा कि सरकारी दफ्तरों में एवं औद्योगिक संस्थानों आदि स्थानों पर भी तंबाकू से होने वाली हानि के प्रति लोगो को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण व उससे होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय व निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति विभिन्न गतिविधियों (चित्रकला, निबंध, लेखन प्रतियोगिता) आदि से जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद विद्यालय खुलने पर अभी तक 20 विद्यालयों में जन जागरूकता तम्बाकू नियंत्रण का अभियान चलाया गया है। बताया कि 2020-21 में काउंसलर के माध्यम से 860 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया है, 258 व्यक्तियों को निकोटेक्स का भी वितरण किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, एएसपी मिथिलेश सिंह, एबीडीओ शेखर वर्मा, डीओ मनीष सिंह, एफएसओ पवन कुमार, आशा आर्या, एसएफएसओ ललित मोहन, अपर्णा साह, काउंसलर दशमेश कौर, एएलसी प्रशांत कुमार, माया खकरियाल, नवल किशोर पंडित, उमेश मौजूद रहे।
