हल्द्वानी: यूओयू में जल्द 25 नये प्रोफेसर की होगी तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्तविश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 29वीं बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। इस दौरान कई प्रस्‍तावों पर मुहर लगी। विश्वविद्यालय को 25 नए प्राध्यापक मिले, इनमें तीन प्रोफेसर, सात ऐसोसिएट प्रोफसर और 15 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश हुए। दो एसोसिएट प्रोफेसर यूजीसी कैश के तहत प्रोमोट करके एसोसिएट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्तविश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 29वीं बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। इस दौरान कई प्रस्‍तावों पर मुहर लगी। विश्वविद्यालय को 25 नए प्राध्यापक मिले, इनमें तीन प्रोफेसर, सात ऐसोसिएट प्रोफसर और 15 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश हुए। दो एसोसिएट प्रोफेसर यूजीसी कैश के तहत प्रोमोट करके एसोसिएट बनाये गए। इसके साथ ही गैरशैक्षिक पदों को भी पूरा करने केलिए कार्यपरिषद से स्वीकृति ली गई।

प्रोफेसर में भूगर्भ एवं पर्यावरण, समाज शास्‍त्र, विधि और ऐसोसिएट प्राफेसर में कंप्यूटर विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, इतिहास, वाणिज्‍य, शिक्षा शास्‍त्र, पत्रकारिता में प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश हुए तो वहीं असिस्‍टेंट प्रोफसर के तहत रसायन विज्ञान में दो, भैतिक विज्ञान में दो, शिक्षा शास्‍त्र में एक, लोक प्रशासन में एक, गृह विज्ञान में एक, योग में एक, हिन्‍दी में एक, संगीत एक, गणित में एक, वनस्‍पति विज्ञान में एक, विधि में एक तथा वाणिज्‍य में एक और विशिष्‍ट बीएड में एक प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश हुए।

बैठक में कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी, कार्यपरिषद के सदस्य पीएस बिष्ट, एलएन कोली, रमेश चंद्र बिंजोला, पवन अग्रवाल, डॉ. कुमकुम रौतेला, डॉ. श्रीकांत महापात्र, एचपी शुक्ल, आरसी मिश्र, गिरिजा पांडेय, दुर्गेश पंत, डॉ. वीरेंद्र कुमार, कुलसचिव एचएस नयाल, वित्त नियंत्रक रुचिता तिवारी, उप कुलसचिव विमल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार