काशीपुर: पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
काशीपुर,अमृत विचार। बिजली विभाग ने अभियान चलाकर पांच लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ धीरज सैनी के नेतृत्व में टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैंतवाला और बैलजुड़ी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम …
काशीपुर,अमृत विचार। बिजली विभाग ने अभियान चलाकर पांच लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ धीरज सैनी के नेतृत्व में टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैंतवाला और बैलजुड़ी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने ग्राम बैलजूड़ी निवासी असलम हुसैन, सईद अहमद, कासिम और ग्राम बैंतवाला निवासी मुन्नू, नफीस को बिजली चोरी करते पकड़ा।
