हल्द्वानी: कांग्रेस कमेटी ने जिला महासचिव , सचिव और 10 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस के फ्रंटल संगठन भी चुनावी मोड में आ चुके हैं। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह धामी ने 10 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति दी है। वहीं जिला महासचिव व सचिव की भी मनोनयन किया गया। किसान कांग्रेस की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को पीलीकोठी रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस के फ्रंटल संगठन भी चुनावी मोड में आ चुके हैं। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह धामी ने 10 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति दी है। वहीं जिला महासचिव व सचिव की भी मनोनयन किया गया।

किसान कांग्रेस की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को पीलीकोठी रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मंगल सिंह धामी ने दीप चंद्र आर्य को जिला महासचिव व हरीश बिष्ट को जिला सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने गोपाल बिष्ट को हल्द्वानी, हरीश आर्य को कालाढूंगी, मदन चंद्र बधानी को कोटाबाग, तारेश बिष्ट को कुंवरपुर, प्रदीप जग्गी को बिंदुखत्ता, नवजोत सिंह ग्रेवाल को रामनगर, दीवान आर्य को रामगढ़, राजेंद्र बिष्ट को धारी, भूपाल सिंह नयाल को ओखलकांडा, लाल सिंह गंगोला को भीमताल ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि मिशन-2022 में सत्ता का संकल्प तभी पूरा होगा जब कांग्रेस की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाई जाए। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपनी कमेटी का गठन करें और जनता को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश करें।
नव मनोनीत पदाधिकारियों को बलवंत सिंह वोरा, भोलादत्त पांडे, हर्षवर्धन पांडे, कमान सिंह धामी, मनोज कुमार, मनोज पंत, हरीश सामंत, देवकीनंदन जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता