काशीपुर: आईआईएम की दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। संपर्क में आई दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को संस्थान में ही आईसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। अब तक दस छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।शासन के निर्देश पर कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम संस्थान में देश के विभिन्न स्थानों के छात्र-छात्राएं ऑफलाइन कक्षाओं …

काशीपुर,अमृत विचार। संपर्क में आई दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को संस्थान में ही आईसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। अब तक दस छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।शासन के निर्देश पर कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम संस्थान में देश के विभिन्न स्थानों के छात्र-छात्राएं ऑफलाइन कक्षाओं के लिए संस्थान पहुंचने लगे हैं।  संस्थान ने कक्षा शुरू करने से पहले कुछ छात्र-छात्राओं की एक निजी लैब से आरटीपीसीआर जांच कराई थी।

इनमें से 9 फरवरी को इंदौर, ओडिसा, राजस्थान, हरिद्वार, दिल्ली निवासी पांच छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। एलडी भटट सरकारी अस्पताल की टीम ने पांच छात्रों को आईसोलेट कर 9-10 फरवरी तक संस्थान के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। 11 फरवरी को भेजे सैंपलों में से तीन छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

12 फरवरी को भी 250 सैंपलों में से दो छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि शुक्रवार को दो और छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब तक 10 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। सभी को संस्थान में आईसोलेट किया गया है।

 

संबंधित समाचार