रुद्रपुर: कुप्रथाओं के खिलाफ महिलाओं को उठानी होगी आवाज-सायरा बानो
रुद्रपुर, अमृत विचार। महिला सशक्तीकरण व लैंगिक न्याय विषय पर यूनिटी लॉ कालेज रुद्रपुर के सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने किया। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक के लिए किए गए संघर्ष और इसके विरुद्ध बने एक्ट के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। महिला सशक्तीकरण व लैंगिक न्याय विषय पर यूनिटी लॉ कालेज रुद्रपुर के सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने किया। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक के लिए किए गए संघर्ष और इसके विरुद्ध बने एक्ट के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार के महिला सशक्तीकरण के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
सीनियर एडवोकेट वीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा महिलाओं के साथ दोहरा व्यवहार नहीं किया जाना जाना चाहिये। आज की महिलायें पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में विश्वास रखती हैं। इस अवसर पर कॉलेज के संरक्षक एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने भी अपने अनुभव इस विषय पर साझा किए। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष और कालेज के प्राचार्य प्रो. केएस राठौर ने महिला सशक्तीकरण को किसी भी राष्ट्र या समाज की उन्नति का आधार बताया। साथ ही विधि के छात्र छात्राओं को समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोंगों के अधिकारों हेतु जागरूक करने एवं न्याय दिलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केएन जोशी ने किया। इस अवसर पर पंकज जोशी, डॉ. धना बिष्ट, डॉ. लता जोशी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में लॉ फैकल्टी से डॉ. यूसी जोशी, डॉ एमएस भंडारी, डॉ. वीके रंजन, सागर पाटनी, पंकज राठौर, संजय कुमार, नकुल डालाकोटी, सुधीर चन्दोला, छाया पाठक, अमित बोरा, छात्र शुभम मेहरा, वेदांश लोहनी, विनय चन्ना, सौरभ बुधेरी, शीतल गुप्ता, मीनाक्षी मेहता आदि कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
