अमेठी: सपा ने मनाई पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। सपा ने जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई।  सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार महिलाओं सम्बन्धी अपराधों की बाढ सी आ गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी …

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। सपा ने जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई।  सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार महिलाओं सम्बन्धी अपराधों की बाढ सी आ गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।अपराधी बेलगाम हो कर अपराध कर फरार हो जा रहे हैं। वहीं महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार के पास ठोस रणनीति का अभाव है।

इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य रचना कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा शहला शाहिद, प्रदेश महासचिव गुंजन सिंह, महावीर कश्यप गिरीश यादव, शंभू सिंह यादव, चन्द्र शेखर यादव, सभासद अरुण यादव, विजय यादव आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार