बरेली: बीडीए के खिलाफ धरने पर बैठे बिचपुरी गांव के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। चंदपुर बिचपुरी गांव के लोगों ने सोमवार को बीडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिलाएं सुरेश शर्मा नगर चौराहा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।फ़िलहाल तो चौराहा पूरी तरह से जाम हो चुका है। मौके पर …

बरेली। चंदपुर बिचपुरी गांव के लोगों ने सोमवार को बीडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिलाएं सुरेश शर्मा नगर चौराहा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।फ़िलहाल तो चौराहा पूरी तरह से जाम हो चुका है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

ग्रामीणों ने बीडीए अध्यक्ष जोगिंदर सिंह का इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि हम पुश्तों से यहां रह रह हैं और बीडीए उसी जमीन को अपना बता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2010 के बीच में इक्का-दुक्का मकान बने थे। तब बीडीए ने उन मकानों पर कार्रवाई नहीं की। उस वक्त कार्रवाई की गई होती तो वे लोग ठगे नहीं जाते, जिन लोगों ने बीडीए को जमीन बेचकर मोटी रकम ले ली। उन्हीं लोगों ने हमें दोबारा से जमीन बेच दी। ऐसी स्थिति में हम लोगों की क्या गलती है।

ग्रामीणों की मांग है कि बीडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में मंदिर तोड़ दिया जिसका फिर से निर्माण करवाया जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीए के अधिकारी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अब शिव मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं। जबकि यह मंदिर करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर मंदिर निर्माण के लिए आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया। कहा कि जनप्रतिनिधियों को मंदिर के निर्माण का मामला जोरशोर से उठाना चाहिए।

संबंधित समाचार