खटीमा…फिर भी नहीं फंसा तेंदुआ
खटीमा, अमृत विचार। ग्राम चंदेली व ग्राम नौसर में गुलदारों के आतंक के मामले में सप्ताह भर बाद भी हमलावर गुलदार तीन अलग-अलग स्थानों पर लगे पिंजरों में नहीं फंसे। वन विभाग की टीमें निरंतर निगरानी में जुटी हैं। खटीमा वन रेंजर ने बताया कि अभी तक गुलदार अभी तक पिंजरों में नहीं फंस पाए …
खटीमा, अमृत विचार। ग्राम चंदेली व ग्राम नौसर में गुलदारों के आतंक के मामले में सप्ताह भर बाद भी हमलावर गुलदार तीन अलग-अलग स्थानों पर लगे पिंजरों में नहीं फंसे। वन विभाग की टीमें निरंतर निगरानी में जुटी हैं। खटीमा वन रेंजर ने बताया कि अभी तक गुलदार अभी तक पिंजरों में नहीं फंस पाए हैं।
करीब नौ दिन पहले खटीमा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम चंदेली में गुलदार ने बेटी के साथ सिंचाई विभाग की नहर की गूल के किनारे टहलने निकली 50 वर्षीय रजविंदर कौर पर हमला किया था। जिसने पीलीभीत ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत व्याप्त है।
गांव में वन विभाग की ओर से दो पिंजरे लगाए गए हैं। जबकि दूसरे मामले में ग्राम जमौर में गन्ने के खेत में गुलदार ने नील गाय को मारा और उसके बाद से दहशत है। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि रविवार की रात को भी कोई हलचल नहीं नजर आई। दोनों गावों में लगे पिंजरों की निरंतर जांच में टीम जुटी है।
