हल्द्वानी: नंधौर के जंगलों में जेट स्प्रे वाटर टैंकर से बुझाई जाएगी आग
अमृत विचार, हल्द्वानी। वन विभाग फायर सीजन शुरू होते ही अलर्ट मोड पर आ गया है। हल्द्वानी वन डिविजन में जंगलों की आग बुझाने के लिए जेट स्प्रे वाटर टैंकर का इस्तेमाल किया जाएगा। 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन रहता है। हल्द्वानी वन डिविजन ने जंगलों की आग पर काबू करने के …
अमृत विचार, हल्द्वानी। वन विभाग फायर सीजन शुरू होते ही अलर्ट मोड पर आ गया है। हल्द्वानी वन डिविजन में जंगलों की आग बुझाने के लिए जेट स्प्रे वाटर टैंकर का इस्तेमाल किया जाएगा।
15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन रहता है। हल्द्वानी वन डिविजन ने जंगलों की आग पर काबू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी से चंपावत तक के जंगलों में फायर लाइनों की सफाई की गई है और कंट्रोल बर्निंग की गई है। वनाग्नि में सूचना तंत्र मजबूत करने के लिए डिविजन हेड क्वार्टर हल्द्वानी में मास्टर कंट्रोल रूम और सात क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। मास्टर कंट्रोल रूम सीधे डीएफओ की निगरानी में रहेगा जबकि क्रू स्टेशनों पर एसडीओ की निगरानी में होंगे। वहीं आग पर काबू के लिए पहली बार नंधौर के जंगलों में जेट स्प्रे वाटर टैंकर से आग बुझाई जाएगी।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से वन विभाग जेट स्प्रे वाटर टैंकर इस्तेमाल करेगा। यह वाटर टैंकर जौलासाल वन रेंज में खड़ा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जौलासाल रेंज हल्द्वानी वन डिविजन के बीचों बीच में है। यहां टैंकर खड़ा होने पर ऊधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल की तरफ रुख किया जाएगा और कम समय में वनाग्नि के घटना स्थल तक पहुंचा जा सकता है।
फायर सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से एक वाटर टैंकर लिया जाएगा इसमें जेट स्प्रे होगा जो आग बुझाने में मदद करेगा। यह टैंकर जौलासाल रेंज में खड़ा किया जाएगा। इससे समूची डिविजन को कवर किया जा सकता है।
– कुंदन कुमार, डीएफओ हल्द्वानी वन डिविजन
