गरमपानी: बरसाती नाले में गिरा वाहन, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। रामनगर मोटर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के समीप वाहन के बरसाती नाले में गीरने से एक ही गांव के तीन लोगो की मौत हो गई। घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है। से करीब तीस किमी दूर सोमवार रात चालक कृपाल सिंह (35 वर्ष ) पुत्र बालादत्त गांव के ही …

गरमपानी, अमृत विचार। रामनगर मोटर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के समीप वाहन के बरसाती नाले में गीरने से एक ही गांव के तीन लोगो की मौत हो गई। घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

से करीब तीस किमी दूर सोमवार रात चालक कृपाल सिंह (35 वर्ष ) पुत्र बालादत्त गांव के ही रमेश कांडपाल (35 वर्ष) तथा मोहित कांडपाल (18वर्ष )पुत्र नंदा बल्लभ कांडपाल सभी निवासी गोरियादेव, ओखलढुंगा, (कोटाबाग ब्लॉक) को लेकर ओखलढुंगा से गोरियादेव गांव की ओर आ रहा था । कुछ दूर पहुंचे ही थे कि वाहन असन्तुलित होकर मोटर मार्ग से पलटते हुए सौ मीटर नीचे बरसाती गधेरे की ओर जा गिरा। घटना की आवाज सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे रमेश कृपाल व मोहित को बमुश्किल बाहर निकाला। रमेश व कृपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बेतालघाट आपातकालीन 108 सेवा से मोहित कांडपाल को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर हायर सेंटर रेफर किया गया जहां से उसे गंभीर हालत में काशीपुर के लिए भेजा गया पर मोहित ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से गांव हड़कंप मच गया है। गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

पहाड़ी क्षेत्रों के मोटर मार्ग भी काफी हद तक दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं। अनदेखी के चलते मोटर मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। सुरक्षा के ठोस उपाय भी नही है। वर्षों पूर्व कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों की सुध लेवा कोई नहीं है कई बार ग्रामीणों के आवाज उठाए जाने के बावजूद मार्ग की सुध नहीं ली जाती। ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही करते हैं। मोटर मार्ग की बदहाली से पहाड़ों में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है और लोग बेमौत मारे जा रहे हैं।

संबंधित समाचार