हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में 988 विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र जमा कराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी काॅलेज में बुधवार को 988 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र जमा कराने पहुंचे। इसके चलते कालेज में दिन भर भीड़ लगी रही। इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। काॅलेज प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी काॅलेज में बुधवार को 988 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र जमा कराने पहुंचे। इसके चलते कालेज में दिन भर भीड़ लगी रही। इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।

काॅलेज प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अपने मूल प्रमाण पत्र काॅलेज में जमा कराने को कहा गया था। इसमें छात्र-छात्राओं को टीसी-सीसी प्रमाण पत्र की मूल प्रति, माइग्रेशन की मूल प्रति, केटेगरी प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, प्रवेश आवेदन की हार्ड कॉपी, शुल्क जमा की फोटो कॉपी, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक पत्र और प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के अलावा अवरोध वर्ष होने पर शपथ पत्र भी साथ में जमा करना था। ऐसे में बुधवार को बीए में 558, बीकॉम में 196 और बीएससी (जूलॉजी, बॉटनी और केमिस्ट्री) में 207 छात्र-छात्राओं ने कालेज में प्रमाण पत्र जमा कराए।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि बुधवार को 988 विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र जमा कराए हैं। कालेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि कल तक ही प्रमाण पत्र जमा किए जा सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं का भी निस्तारण किया गया।

संबंधित समाचार