हल्द्वानी: लोनिवि ने जिम्मेदारी पर बांधे हाथ, पुलिस भर रही सड़कों के गड्ढे
हल्द्वानी, अमृत विचार। देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी सड़क निर्माण एजेंसियों पर है, लेकिन सड़क से जुड़ी एजेंसियां इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं। नतीजन महानगर की कई क्षतिग्रस्त सड़कें हादसों का सबब बनी हैं। राज्यमार्ग कालाढूंगी रोड पर भी कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। निर्माण में करोड़ों बहाने वाली एजेंसी मरम्मत की सुध …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी सड़क निर्माण एजेंसियों पर है, लेकिन सड़क से जुड़ी एजेंसियां इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं। नतीजन महानगर की कई क्षतिग्रस्त सड़कें हादसों का सबब बनी हैं। राज्यमार्ग कालाढूंगी रोड पर भी कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। निर्माण में करोड़ों बहाने वाली एजेंसी मरम्मत की सुध नहीं ले रही।
आखिरकार सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को अपना अपराध नियत्रंण और अन्वेषण का बेसिक काम छोड़कर सड़क की मरम्मत करनी पड़ रही है। बुधवार को कालाढूंगी रोड में ऐसा दृश्य प्रकाश में आया। यहां कपिल कांप्लेक्स के पास सड़क के बीचों बीच गड्ढा बना था। कई वाहन चालक इसकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते सड़कों के गड्ढेहो रहा था। इस समस्या को देखते हुए मुखानी चीता पुलिस के सिपाही वीरेंद्र रावत और नरेंद्र राणा ने इस गड्ढे को भरकर यातायात सुचारू किया। स्थानीय व्यापारी रोहित कपिल ने पुलिस को सहयोग किया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस के कामकाज की सराहना की है।
