हल्द्वानी: सड़क के गड्ढों ने ले ली युवक की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। क्षतिग्रस्त सड़क हादसों का सबब बनी हुई हैं। सितारंगज-चोरगलिया रोड में बाइक सवार गड्ढे पर अनियंत्रित होकर एक वाहन से जा टकराया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक सितारगंज से चोरगलिया की …

हल्द्वानी,अमृत विचार। क्षतिग्रस्त सड़क हादसों का सबब बनी हुई हैं। सितारंगज-चोरगलिया रोड में बाइक सवार गड्ढे पर अनियंत्रित होकर एक वाहन से जा टकराया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करवा हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक सितारगंज से चोरगलिया की ओर आ रहा था। इस दौरान नैनीताल नंबर की बाइक अनियंत्रित होकर एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक की जेब में मिले आधार से उसकी पहचान चोरगलिया के गंगापुर निवासी राजेश हलदार के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के गड्ढों पर बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और खड़े वाहन से जा टकराया। एसओ संजय जोशी ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

पिकअप-बुलेट भिड़ी
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में देर रात पिकअप और बुलेट भिड़ गई। हादसे के बाद बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पिकअप सड़क पर ही पलट गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मौके से बुलेट सवार दो घायलों को अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रिलीव कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर मौके से पिकअप को हटाया।

संबंधित समाचार