हल्द्वानी: जेवर-नकदी समेट प्रेमी के साथ फरार हो गई विवाहिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से एक विवाहिता घर से एक लाख की नकदी और छह तोला सोने के जेवर समेत प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने पीछे पांच साल के बच्चे को भी रोता-बिलखता छोड़ गई। पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी और आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से एक विवाहिता घर से एक लाख की नकदी और छह तोला सोने के जेवर समेत प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने पीछे पांच साल के बच्चे को भी रोता-बिलखता छोड़ गई। पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी और आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक के अनुसार वह यहां आवास विकास में किराए पर रहता है।

साथ में दो सालियां भी रहती हैं। उसकी पत्नी का किच्छा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 15 फरवरी को आरोपी युवक बहाने से उसके घर आया। 17 फरवरी की तड़के उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। उनकी खोजबीन शुरू की तो दोनों रोडवेज बस अड्डे के पास मिले। विवाहिता की छोटी बहनों के दबाव में आरोपी युवक ऑटो से विवाहिता को घर छोड़ने पहुंचा। लेकिन नैनीताल रोड के पास पहुंचने के बाद दोबारा भाग गया। साली ने पीछा करने की कोशिश की तो उसने ऑटो से टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे साली चोटिल हो गई। चौकी पुलिस ने बताया कि विवाहिता के साथ ही आरोपी ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता