हल्द्वानी: 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र जमा कराए
हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र जमा कराने पहुंचे। इसके चलते काॅलेज में दिन भर भीड़ लगी रही। इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। काॅलेज प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं …
हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र जमा कराने पहुंचे। इसके चलते काॅलेज में दिन भर भीड़ लगी रही। इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।
काॅलेज प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अपने मूल प्रमाण पत्र काॅलेज में जमा कराने को कहा गया था। इसमें छात्र-छात्राओं को टीसी-सीसी प्रमाण पत्र की मूल प्रति, माइग्रेशन की मूल प्रति, केटेगरी प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, प्रवेश आवेदन की हार्ड कॉपी, शुल्क जमा की फोटो कॉपी, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक पत्र और प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के अलावा अवरोध वर्ष होने पर शपथ पत्र भी साथ में जमा करना था। ऐसे में गुरुवार को बीए और बीएससी गणित के छात्र-छात्राओं ने कालेज में प्रमाण पत्र जमा कराए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि गुरुवार को 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र जमा कराए हैं। कालेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि आज यानी शुक्रवार तक ही प्रमाण पत्र जमा किए जा सकेंगे।
