बरेली: जंक्शन पर ट्रेन रोकने जा रहे आंदोलनकारी किसानों को फोर्स ने रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान पर किसान एकता संघ ने बरेली भी में रेल रोके अभियान को सफल बनाने की तैयारी की थी। जिसको लेकर पुलिस और जीआरपी की टीम पहले से ही अर्लट थी। किसानों ने दामोदर पार्क में जमा होकर एक सभा का आयोजन किया। उसके बाद वह दोपहर में ट्रेन …

अमृत विचार,बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान पर किसान एकता संघ ने बरेली भी में रेल रोके अभियान को सफल बनाने की तैयारी की थी। जिसको लेकर पुलिस और जीआरपी की टीम पहले से ही अर्लट थी। किसानों ने दामोदर पार्क में जमा होकर एक सभा का आयोजन किया।

उसके बाद वह दोपहर में ट्रेन रोकने के लिए जंक्शन पर रवाना हो रहे थे, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उन्हें पार्क में ही रोक लिया। जिसके बाद किसान और पुलिस में नोकझोंक हुई। हालंकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद किसान पार्क में ही धरना प्रदर्शन करने लगे।
किसानों की रेल रोके चेतावनी के बाद से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अर्लट हो गए थे।

सुबह से ही जंक्शन और दामोदर पार्क में के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। किसान नेता डॉ. जैसे ही पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे जंक्शन के लिए निकले वैसे ही पुलिस ने किसानों को रोक लिया। उसके बाद किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जंक्शन की तरफ बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई।

डा. रवि नागर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तानाशाही सरकार में अपनी पीड़ा को कहना भी मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार लाठी के दम पर किसानों के आवाज को दबाना चाहती है। आंदोलन को तोड़ना चाहती है लेकिन देश का किसान अब अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो चुका है।

आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह गुर्जर, मंडल संगठन सचिव चौधरी जगपाल पाल सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष मधु मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष पद्मावती राजपूत, मुकेश सिंह, सुरेंदर काका, रविशंकर, विवेक नागर, धनेश्वर सिंह धनेश्वर सिंह ,जीतू यादव, विकास प्रजापति, बोहरनलाल, नरेश सिंह, लालाराम, लखपत सिंह यादव, सोहनपाल, बलवीर आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार सिंह और सीओ प्रथम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार