बरेली: नगर निगम का बढ़ेगा दायरा, इनवर्टिस तक होगी सीमा
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 65 नए गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रस्ताव की फाइल बनकर तैयार हो चुकी है जिसे कमिश्नरी भेजा चुका है। इसके …
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 65 नए गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रस्ताव की फाइल बनकर तैयार हो चुकी है जिसे कमिश्नरी भेजा चुका है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को जाएगा।
चुनावी सीजन आते ही नगर निगम अपना दायरा बढ़ाने में जुट जाता है मगर हर बार कोई न कोई पेच अटक जाता है। फिलहाल तो पंचायत चुनाव होने हैं। इसके करीब डेढ़ वर्ष बाद निकाय चुनाव होंगे मगर निगम अभी से इसकी तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम आधिकारियों की मानें तो अब नगर निगम अपने दायरे में आसपास के करीब 65 नए गांवों को शामिल करेगा।
इससे जनता को फायदा हो या न हो, सियासतदानों को फायदा जरूर होगा। इन गांवों के नगर निगम में शामिल होने के बाद गांव के लोगों को नगर निगम की कई सुविधाओं (सड़क, पानी, सीवर, साफ-सफाई आदि) का लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों की मानें तो नगर निगम का दायरा अब शाहजहांपुर रोड पर इनवर्टिस तक, पीलीभीत रोड पर बड़ा बाईपास तक, बदायूं रोड पर रामगंगा तक अपना दायरा बढ़ाया जाएगा।
बताते चलें कि अभी भी शहर में ऐसे कई इलाके हैं जो हैं तो शहर में ही मगर आज भी उनमें पंचायत चुनाव होते हैं। ऐसे में अब वह भी निकाय चुनाव में साझेदारी कर सकेंगे।
अभी यहां तक है नगर निगम का दायरा
शहर के कई इलाके अभी भी नगर निगम के दायरे से बाहर हैं। वर्तमान में नगर निगम का दायरा 106.43 वर्ग किलोमीटर का है। यह पीलीभीत रोड पर पीरबहोड़ा तक, रामपुर रोड पर परसाखेड़ा तक, लखनऊ रोड पर सेटेलइाट बस अड्डे तक, नैनीताल रोड पर नगरिया परिषद तक है। अब इसका दायरा बढ़ा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 65 गांवों तक निगम का विस्तार होने के बाद इसका कुल दायरा 200 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।
