हल्द्वानी: अस्तबल में रहने को मजबूर रोडवेज कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम कर्मचारियों को र्जजर भवन में रहने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि शासन द्वारा सर्वे कर भवन को दो वर्ष पूर्व एक्सपायर घोषित कर दिया गया है। परिसर में रह रहे कर्मचारियों से मरम्मत व रखरखाव सहित अन्य मदों में शुल्क की वसूली भी की जा रही है। इसके बावजूद …

हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम कर्मचारियों को र्जजर भवन में रहने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि शासन द्वारा सर्वे कर भवन को दो वर्ष पूर्व एक्सपायर घोषित कर दिया गया है। परिसर में रह रहे कर्मचारियों से मरम्मत व रखरखाव सहित अन्य मदों में शुल्क की वसूली भी की जा रही है। इसके बावजूद लोगों द्वारा अपने खर्च पर कमरों की मरम्मत कराई जा रही है। काठगोदाम रोडवेज कार्यशाला जर्जर आवासीय परिसर में 15 से ज्यादा कर्मचारियों का परिवार निवास कर रहा है।

यह है भवन की दशा
आवासीय परिसर की बदहाली का आलम यह है कि यहा दिवारों पर लगे सिमेंट की परते पूरी तरह से झड़ रही है। दिवारों में लंबी दरारें आ गई है, इस कारण दिवारों के गिरने की आशंका बनी रहती है और आए दिन दुर्घटनाओं का भय लोगों में बना रहता है। भवन से सभी कमरों की छतों से बरसात के दिनों में पानी टपकने की समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है। विभाग के सुस्त रवैये के कारण यहां कई वर्षों से रंग – पेंट भी नही कराया गया है। इस कारण दिवारों पर काई की मोटी परत जम गई है।

भवन को तीन वर्ष पूर्व शासन द्वारा सर्वे के बाद एक्सपायर घोषित कर दिया गया है। शासन से निर्देश मिलने पर निर्माण या मरम्मत की कवायद शुरु की जाएगी।

  • यशपाल सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कुमाऊं मंडल

संबंधित समाचार