काशीपुर: जिला बनाए जाने मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में काशीपुर को जिला बनाने की लगभग 70 वर्ष पुरानी मांग को लेकर कोर्ट परिसर काशीपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें काशीपुर को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की गई …

अमृत विचार, काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में काशीपुर को जिला बनाने की लगभग 70 वर्ष पुरानी मांग को लेकर कोर्ट परिसर काशीपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें काशीपुर को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की गई है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि काशीपुर जिला बनने के सभी मानको पूरा करता है और जनता की सुविधा को देखते हुए काशीपुर को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। पूर्व में समय-समय पर जनता एवं व्यापारियों एवं विभिन्न समाजिक एवं राजनैतिक संगठनों द्वारा काशीपुर को जिला बनाने की मांग की जाती रही है। यदि जनहित को ध्यान में रखते हुए काशीपुर को शीघ्र जिला घोषित नहीं किया गया तो लोग सडकों पर आन्दोलन को विवश होंगे।

प्रदर्शन में अध्यक्ष इन्दर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज निगोतिया, प्रेस प्रवक्ता अब्दुल सलीम, उपसचिव प्रसून वर्मा, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक विनोद कुमार पन्त, पुस्तकालायाध्यक्ष अमित कुमार रस्तोगी, कार्यकारिणी सदस्य नीलू रानी, हिमांशु बिश्नोई, शहाना, देवेन्द्र कुमार पाल, महेन्द्र सिंह, मुनीदेव विश्नोई आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार