हल्द्वानी: आईटी एक्ट का आरोपी युवक फांसी पर लटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। आईटी एक्ट का आरोपी एक युवक अवसाद के चलते फांसी पर लटक गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शनिवार सुबह छड़ायल नयाबाद निवासी विक्रम सिंह मेहता (36) ने घर पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। पीड़ित पक्ष की …

हल्द्वानी,अमृत विचार। आईटी एक्ट का आरोपी एक युवक अवसाद के चलते फांसी पर लटक गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

शनिवार सुबह छड़ायल नयाबाद निवासी विक्रम सिंह मेहता (36) ने घर पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इससे पहले युवक का शव रस्सी काटकर नीचे उतारा जा चुका था। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के खिलाफ आईटी एक्ट का केस चल रहा था। पत्नी के मुताबिक इसके चलते वह अवसाद में था। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को रोता-बिखलता छोड़ गया। पुलिस आत्महत्या के ठोस वजह की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार