हल्द्वानी: युवती को घूरने और अभद्रता पर पड़ोसी नामजद
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुखानी में एक युवती को घूरने और अभद्रता पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार पड़ोसी विजय वर्मा अपने छत और खिड़की से उनकी बेटी को घूरता रहता है। इसके साथ ही गाली-गलौज भी करता है। इससे बेटी का घर से बाहर निकलना दुश्वार …
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुखानी में एक युवती को घूरने और अभद्रता पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार पड़ोसी विजय वर्मा अपने छत और खिड़की से उनकी बेटी को घूरता रहता है।
इसके साथ ही गाली-गलौज भी करता है। इससे बेटी का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। वह गहरी मानसिक यंत्रणा में है। गुरुवार को आरोपी ने उनके घर के दरवाजे पर पथराव भी किया। पड़ोसी की इस हरकत से परिवारजन मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
