हल्द्वानी: वयोवृद्ध के आवास के तीसरी बार टूटे ताले घरेलू सामान साफ
हल्द्वानी,अमृत विचाार। काठगोदाम में एक वयोवृद्ध के घर के ताले तीसरी बार टूट गए। चोरों ने पूरी तसल्ली से आवास को खंगाल जीवन भर की सारी कमाई पर हाथ साफ कर दिया। पहनने के लिए एक कपड़ा और पानी पीने के लिए एक गिलास तक नहीं छोड़ा। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की …
हल्द्वानी,अमृत विचाार। काठगोदाम में एक वयोवृद्ध के घर के ताले तीसरी बार टूट गए। चोरों ने पूरी तसल्ली से आवास को खंगाल जीवन भर की सारी कमाई पर हाथ साफ कर दिया। पहनने के लिए एक कपड़ा और पानी पीने के लिए एक गिलास तक नहीं छोड़ा। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है।
रोडवेज वर्कशॉप के सामने पिछले 40 साल से रहने वाले पीड़ित अब्दुल नबी बीमारी का इलाज कराने के लिए एक माह से इंदिरानगर में बेटे राशिद के पास रह रहे थे। शनिवार को वह अपने आवास पर लौटे तो आवास के दोनों कमरों के ताले टूटे थे। आवास की टिन शेड भी उखाड़ दी गई थी। चोरों आवास पर रखे फ्रिज, घरेलू गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेग्युलेटर, पाइप, चारपाई के साथ ही स्टील, एल्यूमिनियम, तांबा, पीतल के बर्तन, कपड़ों का बक्सा समेत सभी सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के अनुसार पांच साल के भीतर उनके घर से तीसरी बार चोरी हो चुकी है। लेकिन आज तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। एसओ विमल मिश्रा का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
