किच्छा: नाराज पत्नी को मायके से वापस लेने गया पति अचानक हो गया लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। घर से पत्नी को वापस बुलाने के लिए ससुराल गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी 2 दिन तक युवक का कोई सुराग न लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुत्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस …

किच्छा, अमृत विचार। घर से पत्नी को वापस बुलाने के लिए ससुराल गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी 2 दिन तक युवक का कोई सुराग न लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुत्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम बिजौरिया ,थाना बहेड़ी ,जिला बरेली ,यूपी निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र विद्याराम  ने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र रविंद्र कुमार का विवाह करीब 1 वर्ष पूर्व ग्राम सैंजना ,थाना किच्छा ,निवासी रामलाल की पुत्री कुसुम के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। बताया कि करीब 2 माह पूर्व पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था , जिसके बाद पुत्र वधू कुसुम नाराज होकर अपने पिता के पास मायके में चली गई। उन्होंने बताया कि करीब 2 माह से कुसुम अपने पिता के पास ग्राम सैंजना में रह रही है तथा इस दौरान उनके पुत्र रविंद्र ने कई बार ससुराल में जाकर कुसुम को मनाने तथा वापस लाने का काफी प्रयास किया ,परंतु ससुराल वालों ने टालमटोल करते हुए कुसुम को ससुराल भेजने से मना कर दिया।

परिजनों ने कहा कि गत 19 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे उनका पुत्र रविंद्र अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी पत्नी कुसुम को बुलाने के लिए उसके घर जा रहा है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद उन्होंने जब जानकारी लेने के लिए पुत्र रविंद्र कुमार के  मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला, जो कि लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।

बताया कि 20 फरवरी की दोपहर परिजन सहित तमाम लोग पुत्रवधू के मायके में पहुंचे और पुत्र रविंद्र कुमार के बारे में पूछने पर  पुत्रवधू कुसुम के परिजनों ने बताया कि रविंद्र कुमार यहां आया था ,लेकिन कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया था। फिलहाल परिजनों ने रविंद्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस से रविंद्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच व युवक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार