बाराबंकी: मारपीट में हुई वृद्धा की मौत, घर पहुंचा शव, पीएसी की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली में शनिवार को हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के शव घर पहुंचा तो एफआईआर में नामजद अभियुक्तों के नामों में संशोधन को लेकर 1 घंट तक जद्दोजहद हुई। इसके बाद पुलिस एवं पीएसी की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार …

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली में शनिवार को हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के शव घर पहुंचा तो एफआईआर में नामजद अभियुक्तों के नामों में संशोधन को लेकर 1 घंट तक जद्दोजहद हुई। इसके बाद पुलिस एवं पीएसी की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली में पुष्कर शुक्ला पुत्र सहजराम व रविन्द्र शुक्ला पुत्र मन्नूलाल शुक्ला के बीच सहन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें शनिवार को पुष्कर शुक्ला अपने परिजनों एव रिश्तेदारों के सहयोग से कटीला तार बांध रहे थे। जिसका विरोध करने पर पुष्कर एंव उनके सहयोगियों ने अवैध असलहों, हथगोलों एव ईंट पत्थरो से रविन्द्र शुक्ला पर हमला कर दिया। जिसमें 65 वर्षीय जयप्रकाश शुक्ला पुत्र स्व. लक्ष्मण सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे।

इलाज के दौरान शनिवार की शाम 5 बजे जयप्रकाश की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थित बन गयी रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम सहित कई थाने की पुलिस गांव में पहुंच गयी।
रविवार की दोपहर 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव ग्राम मलौली पहुँचा तो एफआईआर में नामजद अभियुक्तों को लेकर मृतक के परिजन संसोधन के लिए अड़ गये।

क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश दुबे ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया। इस दौरान करीब 1 घण्टा शव गाड़ी में ही रखा रहा। मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश दुबे, तहसीलदार रामनगर रामदेव निषाद, प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा, रामनगर रामचन्द्र सरोज, बदोसराय दयाशंकर सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार